उद्यान के कर्मियों को रोज शो में विनर होने पर राज्यपाल ने सम्मानित किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राजभवन उद्यान में कार्यरत कर्मियों को रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा आयोजित 100वें रोज शो में राज भवन के ‘एलिना वेराइटी’ के गुलाब के लिए ‘क्वीन ऑफ द शो’ व ‘विनर ऑफ द शो’ के रूप में चयनित होने पर सम्मानित किया। राजभवन के गुलाब ने इस प्रतियोगिता में 22 श्रेणियों में 8 श्रेणियों में प्रथम स्थान व 8 श्रेणियों में द्वितीय स्थान हासिल किया। राज्यपाल ने उद्यान कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि राजभवन आने वाले लोग गुलाब की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता देखकर सराहना करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *