गुमला | उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज गुमला प्रखंड स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय टोटो का साप्ताहिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक परीक्षा में होने वाली कठिनाइयों के संबंध में बच्चों से जानकारी ली। शिक्षकों को पिछले 5 वर्षों में परीक्षा में आए प्रश्नों का प्रैक्टिस बच्चों को करवाने की बात कही। उन्होंने बच्चों के डाउट भी बताए। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में बड़े सपने देखने का संदेश दिया। उन्होंने कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों का उनकी तैयारी का आकलन भी किया गया। उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक सुधार को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मैट्रिक और इंटर के बेहतर परिणाम को लेकर गंभीर है। जिला प्रशासन शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रयासरत है।


