खंडहर ईंट भट्‌ठे से हो रहा था कारोबार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

गुमला पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और कार्रवाई के दौरान लगातार उपलब्धि भी मिल रही है। जिसके कारण नशा के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते 15 जनवरी को भी एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने खोरा गांव अन्तर्गत बीरान पड़े एक ईंट भट्ठा के अन्दर बैठकर नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो युवकों को गिरफ्तार की है। इनमें 20 वर्षीय संतोष सिंह उर्फ गुड्डू पिता गोंदल सिंह व 19 वर्षीय सूरज सिंह पिता गजेंद्र सिंह, दोनों ग्राम खोरा थाना व जिला गुमला शामिल है। पुलिस ने तलाशी के क्रम में दोनों के पास से 14 ग्राम ब्राउन सुगर, एक काला रंग का लाइटर व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार है। एसडीओपी सुरेश प्रसाद यादव व थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा खोरा गांव में एक खण्डहर ईंट भट्ठे के अंदर अवैध रूप से ब्राउन शुगर का खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के अलावा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, सअनि सुनील कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के साथ सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु खोरा गांव स्थित बंद पड़े ईट भट्ठा के पास पहुंचकर जांच पड़ताल करने पर बंद पड़े ईट भट्ठा के सुरंगनुमा कमरा से दो व्यक्ति निकले। नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 20 वर्षीय संतोष सिंह उर्फ गुड्डू पिता गोंदल सिंह व 19 वर्षीय सूरज सिंह बताया। उसके बाद दोनों का तलाशी नियमों का पालन करते हुए बारी-बारी से तलाशी लेने पर संतोष सिंह उर्फ गुड्डू के जैकेट के बाएं पॉकेट से 5 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला। तथा सूरज सिंह के पैंट के बाएं पॉकेट से एक लाल रंग का छोटा कपड़ा का पर्स पाया गया। जिसमें 9 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ एवं एक काला रंग का लाइटर मिला। बंद पड़े ईट भट्ठा के सुरंगनुमा कमरा का तलाशी लेने पर एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन मिली। इस संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त ब्राउन शुगर की बिकी करने के लिए अपने गांव के बंद पड़े ईंट भट्ठा के सुरंग में आए थे और ब्राउन शुगर के साथ हम दोनों पकड़े गए। दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि वे लोग काफी दिनों से ब्राउन शुगर की बिक्री करते आ रहे हैं। ब्राउन शुगर की बिक्री से उन्हें मोटी कमाई होती है। युवा वर्ग व पढ़े लिखे घरों के युवा इसका सेवन कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस को ब्राउन शुगर के अन्य कारोबारियों के नाम की भी जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस उक्त नामो को गुप्त रखकर कार्रवाई कर रही है। छापामारी दल में सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, सअनि सुनील कुमार, आईआरबी आरक्षी 328 सत्यनारायण महली, आईआरबी आरक्षी-241 मो मिराजुद्दीन अहमद शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *