नर्रा में शुरू हुआ सात दिवसीय झारखंड मेला

तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत में सात दिवसीय स्व. बिनोद बिहारी महतो स्मारक झारखंड मेला का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बेबी देवी ने किया। अध्यक्षता नर्रा पंचायत मुखिया निरंजन महतो एवं संचालन मेला के संरक्षक दशरथ महतो ने किया। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे का होता है। मेला में किसी तरह का कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने का काम करेंगे तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मेला संरक्षक दशरथ महतो ने कहा कि मेला के संस्थापक स्व. शेरे शिवा महतो ने वर्ष 1981 में इसका शुभारंभ किए थे, तब से चलते आ रहा है। गौरी शंकर महतो तथा मुखिया निरंजन महतो ने कहा कि मेला में यदि शराब बेचते पकड़े जाएंगे तो उसे 5 हजार का फाइन किया जाएगा। यहां पूर्व मंत्री बेबी देवी ने गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *