मुखिया ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

तेनुघाट| साड़म पूर्वी पंचायत के कई स्थानों पर गुरुवार को 15वें वित्त आयोग मद के तहत लाखों रुपए की लागत के कई योजनाओं का उद्घाटन मुखिया अनारकली ने किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के हरिजन टोला के धोबिया गढ़ा में श्मशान घाट, इस्लाम टोला में ईदगाह से बोकारो नदी तट तक पीसीसी पथ एवं ढक्कन सहित नाली तथा दलाल टोला में पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। इस संबंध में मुखिया ने कहा कि पंचायत का चौतरफा विकास करना मेरा उद्देश्य है। ग्रामसभा और ग्रामीणों की राय पर और भी कई कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर उपमुखिया शांति देवी, वार्ड सदस्य नीलम देवी, साहिल रजा, कांग्रेस महासचिव रामकिशुन रविदास, सुशील कुमार दास, दामोदर दास, बिरजू रविदास, डॉ शफी आलम, शमसुद आलम, नेपाली सिंह, सुरेंद्र रविदास, चरका दास आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *