तेनुघाट | तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने चलंत लोक अदालत की गाड़ी को रवाना किया। यहां जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर रवाना किया। इस संबंध में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा के निर्देश पर 15 से 31 जनवरी तक पूरे बेरमो अनुमंडल में चलंत लोक अदालत की गाड़ी जाएगी और लोगों को लोक अदालत की जानकारी देगी। जिससे लोगों को अपने अपने मुकदमा का निष्पादन करने में सहायता होगी। मौके पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी भी मौजूद रहेंगे। जो सभी को कानूनी जानकारियां के साथ साथ मामलों के निष्पादन के बारे मे जानकारी देगी।


