भास्कर न्यूज | लुधियाना डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट और जॉइंट टीचर्स फ्रंट ने 19 जनवरी को आनंदपुर साहिब में विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा की है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह समराला और जिला महासचिव हरजीत सिंह सुधार, सीनियर उपाध्यक्ष दविंदर सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह हेरां व जिला प्रेस सचिव होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करके करीब 2400 मिडिल स्कूलों को हाई स्कूलों में मर्ज करने का फैसला किया है। जिला संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह खन्ना व जिला वित्त सचिव गुरबचन सिंह ने विभाग की मौखिक पदोन्नति नीति की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हाई व मिडिल स्कूलों में रिक्त पदों को जबरन छिपाया गया है। उन्होंने कहा कि दो दशक से अधिक समय से विभाग में सेवारत शिक्षकों को पदोन्नति व सजा दोनों दी गई है। इसके अलावा 16 फरवरी (2024) की हड़ताल में शामिल अध्यापक नेताओं को वेतन कटौती पत्र वापस लेने से वंचित किया जा रहा है। संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह खन्ना ने कहा कि संघर्ष के अगले चरण के दौरान 19 जनवरी को आनंदपुर साहिब में धरना दिया जाएगा, जिसके बाद मार्च निकाला जाएगा। मौके पर हरपिंदर शाही, जसकरन सिंह, हरदीप सिंह, लाल सिंह, अरविंदर भंगू, राजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह रायकोटी, गुरप्रीत माही, परमजीत सिंह, जगविंदर सिंह, सुखमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, राजिंदर सिंह उपस्थित थे।


