इंग्लैंड भेजने के नाम पर 24.52 लाख ठगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना टिब्बा पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर 24.52 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत गुरमीत सिंह निवासी जुनेजा कॉलोनी, भटिया ने दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को इंग्लैंड भेजने के लिए साल 2023 में तीन आरोपियों से संपर्क किया था। आरोपियों ने उनसे 24.52 लाख रुपये में सौदा तय किया और उनके बेटे के इंग्लैंड जाने के लिए सभी कागजी कार्यवाही पूरी की। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को इंग्लैंड भेज दिया, लेकिन जब वहां उसके दस्तावेजों की जांच हुई, तो पता चला कि सारे कागजात नकली थे। इसके बाद इंग्लैंड की पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जब उनके बेटे ने भारत में संपर्क किया, तो ठगी का खुलासा हुआ। इस मामले के बाद गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कमलजीत कौर, संदीप सिंह और मंजीत कौर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *