छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आयी है। जिसमें दो सूने घरों से अज्ञात चोरों ने हजारो की चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक डाॅक्टर काॅलोनी में रहने वाले गीता साहू पति रोहित साहू और भानू प्रकाश कुर्रे का परिवार अपने-अपने घर में ताला बंद कर कहीं बाहर गया था। जब दोनों परिवार वापस लौटा तो पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर जाने पर देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। इसके बाद जांच करने पर गीता साहू को पता चला कि उसके घर से नगद समेत 46 हजार के सामानों की चोरी हुई और भानू प्रकाश के घर से तकरीबन 28 हजार रुपये के सामान पार हो चुके थे। ऐसे में काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर जानकारी मिली कि सोमवार की दोपहर में नकाबपोश 2-3 युवक नजर आ रहे हैं और उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। थाना में की गई शिकायत
जिसके बाद पीड़ित परिवारों ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच करते हुए CCTV फुटेज में कैद चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


