दमोह में कलेक्टर ने रात में जन चौपाल लगाई:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के निर्देश दिए

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सोमवार देर रात तेंदूखेड़ा ब्लॉक के चंदना गांव में रात्रि चौपाल लगाई। इसमें आसपास के सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरव गंधर्व सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर चंदना गांव में जन चौपाल के लिए पहुंचे थे। हर्रई और आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्याएं लेकर आए। इनमें सड़क, पानी की कमी और छात्रों के लिए स्कूल आवागमन जैसी दिक्कतें शामिल थीं। कलेक्टर ने सभी ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत फोन किया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी दी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। देर रात तक चली इस चौपाल में ग्रामीणों की काफी भीड़ दिखाई दी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए नियमित रूप से ऐसी रात्रि चौपालें आयोजित करता है। इसी कड़ी में चंदना गांव में यह जन चौपाल लगाई गई, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *