दुर्गूकोंदल| पीएमश्री सेजेस दुर्गूकोंदल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत सिहारी के आश्रित ग्राम मर्रामपानी में नशा मुक्ति थीम पर सात दिवसीय रासेयो शिविर का आयोजन 30 दिसंबर से किया जाएगा। शिविर के दौरान समाज में फैली नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा। शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे सिहारी सरपंच राम गावड़े के मुख्य आतिथ्य व प्राचार्य अजय नेताम की अध्यक्षता में होगा।


