डीसी का आदेश: खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएं और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं

भास्कर न्यूज|अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने कोहरे को देखते हुए खराब स्ट्रीट लाइटें बदलने और वाहनों के अलावा आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर टैग लगाना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में अफसरों से अपडेट लिया कि धुंध के कारण हादसे से बचाव के मद्देनजर क्या काम कराया गया है। निगम अफसरों को पार्किंग स्थान उपलब्ध कराने को कहा ताकि वाहन सड़कों पर खड़े नहीं किए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। जीटी रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं को बांध कर उनके गले में रिफ्लेक्टर टैग लगाएं। वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि सड़कों पर बड़े पेड़ की शाखाएं न गिरे। सड़कों के किनारे लगे पौधों की छंटाई कराई जाए, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ब्लैक स्पॉट की जांच कर साइनबोर्ड लगाए जाएं। देखने में आता है कि कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को जीटी रोड पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ऐसे वाहनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। बाल सुरक्षा विभाग के अफसरों को ओवरलोड स्कूल बसों-ऑटो चेक कर नियमों का पालना सख्ती से कराने के लिए कहा। स्कूल बसों का रंग पीला होना चाहिए, कोहरे के मौसम में फॉग लाइट के साथ-साथ सभी संकेतक चालू रहने चाहिए। ओवरलोड मिलने पर चालान करें। इन बसों में चालक-परिचालक वर्दी में हों और हेल्पर के अलावा बसों का लाइसेंस होना चाहिए। यदि कोई स्कूल बस या टैंपो चालक नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे तो हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत करें। इस मौके पर आरटीए खुशदिल सिंह, डीडीपीओ संदीप मलहोत्रा, डीईओ राजेश कुमार, बाल सुरक्षा अफसर तरणजीत सिंह, अनिक महाजन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *