थोड़ी सी सावधानी बरतकर संक्रमण से बच सकते हैं : डॉ. अमरदीप गुप्ता

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा मजीठा रोड के गांव नौशहरा में नशा मुक्ति और एचआईवी-एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे की लत और एचआईवी-एड्स के खतरों के बारे में जागरूक करना था। गांव वासियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि हम थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस संक्रमण से बच सकते हैं। कई बार हमारी थोड़ी सी लापरवाही हम पर भारी पड़ती है। इसकी चपेट में आने पर इस वायरस का असर हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। इसलिए सावधानी ही बचाव है। प्रो. आशु विज ने बताया कि एचआईवी संक्रमण के बाद हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। इस कारण अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। यह एक जानलेवा बीमारी है। गांव की सरपंच सिमरजीत कौर और पूर्व सरपंच नवदीप सिंह गिल ने भी जागरूकता अभियान में भाग लिया और गांव वासियों को नशा रोकने की अपील की। एमएससी गणित की छात्रा सिमरन कौर ने नशा मुक्ति की समस्या और इसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार गांव वालों से साझे किए। इस अवसर पर डॉ. विक्रम चौधरी और डॉ. विक्रम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *