ग्वालियर के हजीरा सब्जी मंडी में सोमवार शाम दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी मंडी में दुकान लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आमिर खान नामक युवक ने एक दर्जन से अधिक लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने एक दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। अचानक हुई इस हिंसा से मंडी में मौजूद दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देखें लाठियां चलाते हुए तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… बीच सड़क पर युवक की पिटाई, बदमाशों ने बनाया वीडियो डबरा शहर में 6 से अधिक बदमाशों ने एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट की। इसका वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी कर दिया। यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें जोगिंदर रोड स्थित एक जिम के बाहर बदमाश एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें


