8 अफसरों को पोस्टिंग का इंतजार:खत्म जिलों में अब भी कलेक्टर-एसपी,बजट सत्र से पहले तबादला सूची संभव

31 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पहले आईएएस-आईपीएस और आरएएस अफसरों के बड़ी संख्या में तबादले होंगे। फिलहाल, तबादले नहीं होने से कई सीनियर अफसरों को दूसरे विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 4 संभागों में ‘नियमित’ संभागीय आयुक्त तक नहीं हैं। इसके अलावा हाल ही में निरस्त किए गए 9 जिलों में से 6 कलेक्टरों को अभी वहीं तैनात रखा गया है। साथ ही, 1 जनवरी को प्रमोशन के बाद 8 अफसरों, राइजिंग राजस्थान के लिए उद्योग विभाग में तैनात 10 नए आईएएस को पहली तैनाती और अतिरिक्त चार्ज पर लगे अफसरों को ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार है। दो दिन पहले ही सीकर, बांसवाड़ा और पाली रेंज के आईजी-डीआईजी को भी एपीओ किया गया है। अजमेर, जोधपुर और जयपुर संभागों में ही आयुक्त हैं। 4 कोटा, बीकानेर, उदयपुर और भरतपुर में संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज है। राज्य में अलग-अलग कारणों से 5 आईएएस को एपीओ चल रहे हैं। पोस्टिंग नहीं दिए जाने से अतिरिक्त चार्ज बढ़ा पोस्टिंग नहीं दिए जाने पर 50 सीनियर अधिकारियों को अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से कुछ पद तो ऐसे हैं, जो उन्हीं के विभागों से जुड़े हैं, लेकिन अन्य के साथ ऐसा नहीं है। इनका भार भी नई संभावित तबादला सूची से कम होगा और प्रशासनिक कार्य की गति बढ़ाई जा सकेगी। आईएएस सुबोध अग्रवाल, एसीबी डीजी मेहरड़ा और डीजी हेमंत प्रियदर्शी समेत 17 आईएएस-आईपीएस इस साल रिटायर होंगे राज्य की ब्यूरोक्रेसी के लिए यह साल बड़े बदलाव वाला रहेगा। 17 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट भी इसी साल होगा। इन अफसरों में प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल भी शामिल हैं। राज्य सेवा से प्रमोट 16 आईएएस अधिकारियों भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उधर, भारतीय पुलिस सेवा के 7 अफसरों की सेवाएं पूरी होंगी। इसमें एसीबी डीजी डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डीजी हेमंत प्रियदर्शी भी शामिल हैं। इसके साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारी भी रिटायर होंगे। गौरतलब है कि फरवरी में विजयपाल सिंह, मार्च में नरेंद्र गुप्ता, अप्रैल में सुनील शर्मा, मई में उर्मिला राजोरिया, महेश चंद्र शर्मा, सुषमा अरोड़ा, रश्मि गु़प्ता एवं डाॅ. घनश्याम, जून में शैली किशनानी एवं मेघराज सिंह रतनू, जुलाई में ओम प्रकाश बुनकर, प्रकाश चंद्र शर्मा, राजेंद्र शेखावत, अगस्त में रामवतार मीणा, अक्टूबर में महेंद्र सोनी, नवंबर में रामदयाल मीणा और दिसंबर में सुबोध अग्रवाल रिटायर होंगे। इसके अलावा अप्रैल में राजकुमार गुप्ता, मई में हेमंत प्रियदर्शी, जून में डाॅ. रविप्रकाश मेहरड़ा एवं शिवराज मीणा, जुलाई में जयनारायण, कल्याण मल मीणा एवं श्याम सिंह का रिटायरमेंट है। राइजिंग राजस्थान 36 दिन पहले खत्म, पर 10 अफसर उद्योग में ही इधर, ट्रेनिंग पूरी करने वाले 2022 बैच के 10 आईएएस अधिकारी राइजिंग राजस्थान के लिए उद्योग विभाग में ओएसडी लगाए गए थे। राइजिंग राजस्थान 9 दिसंबर को खत्म हो गया, लेकिन ये अफसर आज तक उसी पद पर हैं। इन अफसरों को बतौर एसडीएम पहली पोस्टिंग दी जाी है। इनमें यक्ष चौधरी, प्रीतम कुमार, यशार्थ शेखर, डॉ. अंशु प्रिया, सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोम, मोहित कासनिया, भाइसरे शुभम अशोक एवं सोनिका उद्योग विभाग में तैनात हैं। प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा
सरकार ने 31 दिसंबर को 8 आईएएस को प्रमोशन दिया था। दो संयुक्त सचिव से विशिष्ट सचिव बने थे। दो विशिष्ट सचिव को सचिव बनाया गया है। दो सचिव प्रमुख सचिव और दो प्रमुख सचिव अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इनमें से कुछ को प्रमोशन के बाद उच्च पदों पर पोस्टिंग दी जानी है। जिले खत्म हुए 18 दिन हो गए, पर अफसर नहीं हटाए
28 दिसंबर 2024 को 9 जिलों को निरस्त करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। उनके निरस्त किए जाने के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए थे, लेकिन इन जिलों में तैनात कलेक्टर अभी नहीं हटाए गए हैं। इनमें सांचौर में शक्ति सिंह राठौड़, नीमकाथाना में शरद मेहरा, गंगापुर सिटी में डॉ. गौरव सैनी, केकड़ी में श्वेता चौहान, अनूपगढ़ में अवधेश मीणा और शाहपुरा में राजेंद्र सिंह शेखावत को अभी भी कलेक्टर के पद से हटाया नहीं गया है। नई तबादला सूची में इन्हें भी नई पोस्टिंग दी जाएगी। इसके अलावा कुछ एसपी भी हटाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *