जेडीए बनाएगा एलिवेटेड रोड:त्रिवेणी नगर ROB से गुर्जर की थड़ी तक एलिवेटेड बनेगी, 2.5 किमी में 4 तिराहे-चौराहे होंगे जाम मुक्त

गोपालपुरा बाईपास से गुर्जर की थड़ी तक ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए जेडीए एलिवेटेड रोड बनाएगा। झाेटवाड़ा, अजमेर रोड और सोड़ाला के बाद यह शहर की तीसरी एलिवेटेड रोड हाेगी, जो त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक बनेगी। दो से ढाई किमी लंबी इस एलिवेटेड के बनने से 4 तिराहे-चाैराहों को जाम से राहत मिलेगी। जेडीए ने इस प्रोजेक्ट के लिए 185 कराेड़ रुपए मंजूर किए हैं। एलिवेटेड बनने के बाद गोपालपुरा पुलिया टोंक रोड से गुर्जर की थड़ी तक का रास्ता 5 मिनट में पूरा हाेगा। अभी जगह-जगह जाम के चलते 15 से 20 मिनट लगते हैं। कई बार घंटों जाम लगा रहता है, इससे राहत मिलेगी। 3 लाख वाहनों को फायदा, टोंक रोड तक सीधी कनेक्टिविटी होगी इस रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर लगता है। यहां से मानसराेवर, टोंक रोड और गुर्जर की थड़ी की तरफ जाने वाला ट्रैफिक निकलता है। बजट में इस चौराहे पर पुलिया बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन इससे केवल एक चौराहे को जाम से निजात मिलती। त्रिवेणी चौराहा और महेश नगर कट पर जाम लगता रहता। अब एलिवेटेड के निर्माण से त्रिवेणी चाैराहा, रिद्धि-सिद्धि चाैराहा, साेनबाड़ी रोड कट, हंस मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इस रोड से रोजाना करीब 2 से 3 लाख वाहन गुजरते हैं। 8 प्रोजेक्ट के लिए ~355 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति; योजना के लिए जमीन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *