भाजपा पार्षद की कार पर गोली चलने की खबर:सिंगरौली में एसपी मौके पर पहुंचे, जांच के लिए रीवा से एफएसएल टीम बुलाई

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भाजपा पार्षद कमलेश शर्मा की कार पर गोली चलने की खबर एसपी मनीष खत्री खुद मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने फिलहाल आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे का है। भाजपा पार्षद कमलेश शर्मा नवानगर के यूनियन बैंक के पास अपनी कार खड़ी करके पास ही अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी। जब वे दौड़कर अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो देखा कि ड्राइविंग साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। इसके बाद पार्षद ने थाने में शिकायत की कि उनकी कार पर गोली चलाई गई है। जांच में जुटी रीवा की फोरेंसिक टीम रीवा से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम के एक सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि शुरुआती संकेतों से यह मामला ‘गन शॉट’ (गोली चलना) ही लग रहा है। हालांकि, एसपी का कहना है कि मामला पहली नजर में संदिग्ध लग रहा है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। शराब पार्टी और रसूखदारों की मौजूदगी की चर्चा घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, वहां शराब पार्टी चल रही थी और वहां पार्षद के साथ एक पूर्व महापौर भी मौजूद थे। हालांकि, पुलिस या किसी चश्मदीद ने अभी तक इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि अगर गोली चली है, तो वह किसने और किस इरादे से चलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *