जनवरी सेशन आवेदन में गलत फोटो पर करेक्शन का मौका:जेईई-मेन-2025 एक ही दिन का समय, अंतिम तिथि 17 जनवरी रात 11.50 बजे तक

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जो कि 22 से 30 जनवरी के मध्य पूर्णतः कम्प्यूटर बेस्ड 11 शिफ्टों में देश विदेश के 331 परीक्षा शहरों में होने जा रही है, जिसमें 22 से 29 जनवरी के मध्य 10 शिफ्टों में बीई-बीटेक एवं 30 जनवरी को एक शिफ्ट में बीआर्क की परीक्षा संपन्न होगी। विद्यार्थियों के एडवांस सिटी इंटीमेशन जारी कर दिए गए हैं, एवं एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जिन विद्यार्थियों की अपलोड की गई फोटो में एनटीए द्वारा त्रुटि निकाली गई है, उन विद्यार्थियों को मोबाइल एसएमएस एवं रजिस्टर्ड ई-मेल द्वारा सूचित किया गया है। इन सभी विद्यार्थियों को निर्देशानुसार बताई गई फोटो को पुनः अपलोड करना होगा। एनटीए द्वारा फोटो के संबंध में समस्त दिशा निर्देश नोटिफिकेशन में जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जेईई-मेन के इतिहास में सर्वाधिक 13 लाख 95 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विद्यार्थियों को दुबारा फोटो अपलोड करने का समय 17 जनवरी, शुक्रवार रात 11ः50 तक दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *