विनय चौबे के सहयोगी की पत्नी के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई:स्निग्धा के चार जिले के 6 वाहन शोरूम पर एसीबी के छापे, सील

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके कारोबारी सहयोगियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को चार जिलों में टाटा मोटर्स और महिंद्रा से जुड़े छह शोरूम पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के बाद सभी शोरूम को सील कर दिया गया है। यह छापेमारी रांची, धनबाद, कोडरमा और देवघर में की गई। जांच के दौरान एसीबी ने वित्तीय लेन-देन, आयकर रिटर्न और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। बड़ी संख्या में डिजिटल डिवाइस और कागजात जब्त किए गए हैं। बुधवार को भी कुछ ठिकानों पर जांच जारी रह सकती है। – शेष पेज 13 पर इन शोरूम पर हुई छापेमारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *