तामु लोसार महोत्सव में गुरुंग समाज के गौरव गुरुंग को किया सम्मानित

गुरुंग समाज द्वारा डोरंडा जैप-वन में आयोजित तामु लोसार महोत्सव पर पूर्वी क्षेत्र से उभरते लॉन टेनिस अंपायर गौरव गुरुंग को 2025 की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर तामु गुरुंग समाज के संस्थापक विजय गुरुंग, सचिव सतीश गुरुंग, सक्रिय सदस्य मीना गुरुंग, आरती गुरुंग, संजय गुरुंग, अमरदीप गुरुंग, निशांत गुरुंग, विशाल गुरुंग और अमोल गुरुंग विशेष रूप से उपस्थित थे। सचिव सतीश गुरुंग ने महोत्सव में प्रशस्ति पत्र में वर्णित गौरव गुरुंग की 2025 की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इनमें पुणे में महाराष्ट्र राज्य टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बिली जीन किंग टेनिस चैंपियनशिप में लाइन अंपायर होना, आल इंडिया आईआईटी टेनिस चैंपियनशिप कानपुर, हैदराबाद, तिरुपति और धनबाद में संपन्न टूर्नामेंट में अंपायरिंग करना, नेशनल टेक्निकल ऑफिसर बनकर देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेलों में, 3वीं कंचनजंघा तीस्ता टेनिस प्रतिस्पर्धा, सिलीगुड़ी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता, एनआईटी जमशेदपुर में आएटीएफ वर्ल्ड मास्टर टूर, भारत कोकिंग कोल नेशनल टेनिस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार अंपायरिंग की। सेल के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी उज्जवल भास्कर ने बताया कि गौरव गुरुंग आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *