चार्टर्ड एकाउंटेंट्स रवि समोता बने जेसीआई रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी

चार्टर्ड एकाउंटेंट रवि समोता जेसीआई रांची के सत्र 2026 27 के लिए मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाए गए हैं। रांची में जन्मे और डीएवी हेहल के छात्र रहे रवि समोता ने सेंट जेवियर कॉलेज रांची से ग्रेजुएशन करने के बाद 2016 में चार्टर्ड एकाउंटेंसी की परीक्षा पास की और इस पेशे से जुड़ गए। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखने के कारण उन्होंने 2022 में जेसीआई को ज्वाइन किया। आदित्य जालान ने बताया कि एक्सपो उत्सव के दौरान उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें अगले सत्र के लिए मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *