देवी मंडप भक्त परिवार की ओर से एक जनवरी की शाम में सात बजे से किशोरगंज चौक के पास देवी दरबार मंदिर में 13वां महाआरती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में 351 महिलाएं देवी भगवती की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगी। इससे पूर्व दिन के 9 बजे से श्री सत्यनारायण कथा, पूजन, आरती और हवन अनुष्ठान होगा। 12 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन दो जनवरी को महाआरती में शामिल सुहागिनों को सुहाग पिटारा भेंट किया जाएगा। तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा पर मंदिर में विराजमान मां देवी दुर्गा का रंग-बिरंगे फूलों से मनोहारी शृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में बुधवार की शाम छह बजे से भजन-कीर्तन होगा।


