गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन नामक दुकान के बाहर लगे बोर्ड में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग सिर्फ दुकान के बाहर बोर्ड तक ही रही, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


