नए साल के पहले हफ्ते में मावठ गिरने की उम्मीद

भास्कर संवाददाता| गुना नए साल में मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी, वहीं रात में इसके बढ़ने की संभावना है। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा। इससे दिन में बादल छाए रह सकते हैं। नतीजा दिन का तापमान 23-24 डिग्री तक आ सकता है। वहीं रात का तापमान 10-11 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। मंगलवार को दिन में ठंडी हवा के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई और यह 25.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान एक डिग्री गिरकर 8.6 पर आ गया। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। इससे उत्तरी हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। इसलिए रात के तापमान में मामूली इजाफा होने लगेगा। 3 जनवरी से रात के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल के पहले हफ्ते के दौरान मावठा भी गिर सकता है। दरअसल 4-5 जनवरी के आसपास राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इससे हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो जाएगा। यह हवा अरब सागर से नमी लाएंगी। इससे कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *