गुना| जगनपुर चक स्थित पीएम आवास कालोनी में मकान लेने के लिए जहां लोग पहले तैयार नहीं थे, अब इनकी डिमांड अचानक बढ़ने दलाल सक्रिय हो गए हैं। यहां तक कि प्रशासन को अपील जारी करना पड़ी है कि लोग ऐसे दलालों से सावधान रहेंगे। यदि किसी भी व्यक्ति अथवा दलाल द्वारा योजना में प्राथमिकता दिलाने के नाम पर किसी प्रकार की अनुचित राशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दें। यहां बन रहे एलआईजी आवास की कीमत 16 लाख और एमआईजी की 19 लाख है। वहीं EWS श्रेणी के आवास 2 लाख के हैं।


