भास्कर संवाददाता | गुना राघौगढ़ तहसील अंतर्गत मोईया गांव के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है, जब आनंदपुर-मोईया मार्ग पर यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई; हादसे में एक घायल युवक सड़क किनारे जा गिरा, जबकि दो अन्य सड़क पर ही लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे। घायलों में शिवा सहरिया 22 वर्ष, संजू सहरिया 25 वर्ष और मिथुन सहारिया 23 वर्ष शामिल हैं।


