धुंध के कारण ट्रैवलर टैक्सी की ट्रक से टक्कर एक व्यक्ति की मौत, ड्राइवर सहित 9 जख्मी

भास्कर न्यूज | अमृतसर धुंध के कारण मानांवाला हाईवे पर एक ट्रैवलर टैक्सी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टैक्सी में सवार लोग आपस में रिश्तेदार थे, जो वैष्णो देवी से गोल्डन टैंपल जाने के लिए सिटी की ओर आ रहे थे। यह घटना सोमवार सुबह तकरीबन 8 बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जख्मियों को सिटी के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंपा दिया गया। मृतक की पहचान सुभाष (50) निवासी जहमोद जिला बुलदाना महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जख्मियों में टैक्सी ड्राइवर आकाश, धनजय, तुका राम, सुशीला, सेखड़, संध्या, संदीप शामिल हैं। अस्पताल में मृतक की पत्नी मीना ने बताया कि उनके पति सेलसमैन का काम करते थे। वह परिवार में सभी रिश्तेदारों से प्लानिंग कर 20 दिसंबर को महाराष्ट्र से टैक्सी कर घूमने के लिए निकले थे। बच्चे उनके साथ नहीं आए थे, वह महाराष्ट्रा में ही है। शव को फ्लाइट से वापस लेकर जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *