अमृतसर | भगतांवाला इलाके में नूह शाह दरगाह के पास पिछले करीब एक महीने से सीवरेज ब्लॉक होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी बाहर निकलकर गलियों में बह रहा है, जिससे इलाके में बदबू और गंदगी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सीवरेज की सफाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। – मनीष कुमार, निवासी भगतांवाला।


