जालंधर| नई उड़ान वेलफेयर सोसायटी की ओर से गौशालाष नजदीक कुष्ठ आश्रम में गाय को चारा, गुड़ और गाजर की सेवा निभाई गई। प्रोजेक्ट ऑर्गेनाइजर सचिन अरोड़ा और राजकुमार ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। यहां रमन गुप्ता, हेमंत थापर, नीरज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, सुनील गुप्ता, संदीप बंसल, शैलेंद्र टंडन, लविश अरोड़ा व अन्य लोग उपस्थित थे। नई उड़ान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।


