भास्कर न्यूज | जालंधर संदीप कुमार को जिला कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रोहित गम्भीर समेत जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधड़, आदित्य जैन, पूर्व सचिव सतनाम सिंह हुंदल, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, यशोवर शेनमार, निखिल शर्मा, जगल मैनी, दीपक कुमार ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा ने भी अधिवक्ता संदीप कुमार को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।


