एमपी बोर्ड परीक्षा फरवरी से होना है। कक्षा-12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से तो 10वीं की 11 फरवरी से होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की सूची भी तय कर दी गई है। पिछले साल 149 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी, जबकि इस साल 142 परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा होगी। 7 केंद्र कम हो गए हैं। इसकी वजह विद्यार्थियों की संख्या घटना है। इस साल कक्षा-10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंे 58880 विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि पिछले साल यह संख्या 62317 थी। कक्षा-12वीं मंे 38852 की जगह इस बार 33998 तो कक्षा-10वीं में 26465 की जगह 24882 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। दो नए केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर व्यवस्थित फर्नीचर है। इसके नजदीकी केंद्र बंद किए गए हैं। हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा 119 केंद्रों पर तो हाई स्कूल परीक्षा 142 केंद्रों पर होगी। सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर को केंद्र बनाया है। म्युनिसिपल स्कूल कटरा, हाईस्कूल गोपालगंज, हाई स्कूल चमेलीचौक, डीएनसीबी सदर, बेसिक हाई स्कूल देवरी, शिशु मंदिर बंडा, सरस्वती उमावि राहतगढ़, शिशु मंदिर जैसीनगर एवं नवीन कृषि उमावि नरयावली इस बार परीक्षा केंद्र नहीं होंगे।


