भास्कर न्यूज | बालोद शुगर मिल करकाभाट में 22 दिसंबर से अब तक 7 हजार 205 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हो चुकी है। जिससे 4 हजार 630 क्विंटल शक्कर उत्पादन हुआ है। प्रबंधन के अनुसार अब तक 138 किसान गन्ना बेच चुके है। इस सीजन 65 हजार क्विंटल शक्कर उत्पादन होने का अनुमान है। ब्रेकडाउन की स्थिति न बनें इसलिए बालोद के अलावा धमतरी, कांकेर, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर सहित अन्य जिले के किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है ताकि पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकें।


