ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के चुटूपालु महली टोला निवासी समाजिक कार्यकर्ता महादेव महली (45) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक है। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। गांव के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर मकर संक्रांति चुटूपालु खिराबेडा समिति के अध्यक्ष मनोज बेदिया, पंचायत के मुखिया विरेंद्र मुंडा, उपमुखिया राजकिशोर साहु, फुलेन्द्र महतो, सतीश बड़ाईक, नीरज नायक, विनोद गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, धनंजय सिंह, कुलदीप महतो, पारस बेदिया, राजेश गुप्ता, शशी सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है।


