ठाकुरगांव | बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी पंचायत के मुखिया कुशेन्द्र पाहन के पिता मिजु पाहन (80) का निधन मंगलवार को हृदयगति रुकने से हो गया। इनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया। इनके निधन पर प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उपप्रमुख हरदेव साहू समेत सभी पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।


