आइडियल कंस्ट्रक्शन के दफ्तर से 4 लाख रुपए की चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, खिड़की के ग्रिल को काटकर अंदर घुसे थे चोर

झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित आइडियल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग 4 लाख रुपए की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आई, जब कार्यालय के कर्मचारी लगभग 11 बजे दफ्तर पहुंचे और सामान बिखरा हुआ पाया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कार्यालय की खिड़की के ग्रिल को काटकर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर नजर आ रहे हैं। उनके पास पिस्टल भी था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी रंजन सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, चोरी की रकम तीन से चार लाख रुपए के बीच है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *