MP में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की तैयारी:रात में होगी पार्टी; सड़क, क्लब, छत और मंदिर सब जगह जश्न मनेगा

न्यू ईयर पर सेलिब्रेशन के लिए मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी, सिटी ऑफ जॉय मांडू, हनुवंतिया सज चुके हैं। पचमढ़ी में नॉन स्टॉप इवेंट्स चल रहे हैं तो सभी टाइगर रिजर्व के कोर के साथ बफर जोन भी फुल बुक हो चुके हैं। खजुराहो, सांची के साथ महाकाल-ओंकारेश्वर मंदिर, भोजपुर में भी लाखों टूरिस्ट पहुंचेंगे। वहीं, झीलों के शहर भोपाल के पिकनिक स्पॉट भी गुलजार रहेंगे। भोपाल और इंदौर में सबसे बड़ी नाइट पार्टी होगी। यहां के क्लब, बार और होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है। तेज ठंड के बीच न्यू ईयर मनेगा, क्योंकि दिसंबर की आखिरी रात कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। दो दिन पहले से पचमढ़ी पहुंचे लोग
इस बार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सरकारी छुट्‌टी नहीं है, लेकिन बच्चों के स्कूलों में 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन है। ऐसे में लोग छुटि्टयां लेकर न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने निकल गए हैं। ऐसे में लोग न्यू ईयर को खूब इंजॉय करेंगे। टाइगर रिजर्व फुल, 4 जनवरी तक बुकिंग
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क तैयार हैं। पार्क के कोर जोन की सभी सीटें एक सप्ताह पहले ही बुक हो चुकी है। बफर जोन में भी ज्यादातर सीटें फुल हो गई है। 31 दिसंबर से 4 जनवरी को हजारों टूरिस्ट STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व), पेंच, पन्ना, कान्हा, संजय डुबरी और बांधवगढ़ रिजर्व में जानवरों के करीब से दीदार कर सकेंगे। महाकाल मंदिर में पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु
नए साल की शुरुआत लाखों लोग उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर करते हैं। यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। खंडवा जिले में ओंकारेश्वर मंदिर और सतना के मैहर में भी लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इनके अलावा बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा, श्री पीतांबरा पीठ दतिया, सीहोर स्थित सलकनपुर, देवास स्थित मां चामुंडा मंदिर समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर आदि जिलों के प्रसिद्ध मंदिरों में भी श्रद्धालु देव-दर्शन कर न्यू ईयर मनाएंगे। गांधीसागर रिट्रीट में वाटर एक्टिविटी भी
प्रदेश के गांधीसागर रिट्रीट, कूनो और चंदेरी में भी उत्सव चल रहे हैं। गांधीसागर में लोग न सिर्फ नाइट रुक सकते हैं, बल्कि वाटर एक्टिविटी भी कर सकेंगे। पचमढ़ी की वादियों में खूब मनेगा जश्न
सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए 29 दिसंबर से इवेंट्स शुरू हो गए, जो 1 जनवरी तक चलेंगे। नॉन स्टॉप इवेंट्स में सेहत, स्वाद और मनोरंजन के लिए सबकुछ है। पचमढ़ी गोल्फ टूर्नामेंट, स्टार गैजिंग, टूरिज्म हॉट बाजार, धूपगढ़ पॉइंट पर योग, बर्ड वाचिंग और उद्यानिकी ट्रेल, टेंपल दर्शन और हेरिटेज वॉक, पचमढ़ी फिल्म फेस्टिवल के तहत लाइट एंड साउंड शो, कराओके शो, न्यू ईयर सेलिब्रेशन, ट्रैकिंग और नाइट कैंपिंग और अंबा माई पर रॉक आर्ट ट्रेल जैसे इवेंट्स हो रहे हैं। 1 जनवरी तक सेलिब्रेशन चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *