हिंदू संगठनों ने किया गो-हत्या का विरोध, मेघनगर रहा बंद:झाबुआ में मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

झाबुआ के सजेली नान्या के जंगलों में हुई गो-हत्या के विरोध में मेघनगर कस्बा बुधवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गौ रक्षा विभाग मालवा प्रांत के आह्वान पर व्यापारियों ने खुद से इसका समर्थन किया। इस घटना को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश है।
स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर से निकाली रैली विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के नेतृत्व में स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर से एक विशाल रैली निकाली गई। ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया और थाने पहुंचे। थाने पर उपस्थित मातृशक्ति और समाजजनों ने गौ हत्यारों को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम रितिका पाटीदार को सौंपा गया। प्रशासन पर कार्रवाई में सुस्ती का लगाया आरोप विहिप नेताओं ने प्रशासन पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को घटना का खुलासा होने के बाद भी मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में गौ-हत्या के प्रमाण मिले हैं। विहिप ने मांग की कि मांस की मंडी सजाने वाले और खरीददारों के रजिस्टर में दर्ज सभी नामों को आरोपी बनाया जाए।
आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी विहिप जिलाध्यक्ष आजाद प्रेम सिंह ने ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण और उपद्रव का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विहिप गौरक्षा प्रांत प्रमुख जगदीश धाकड़ और विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संलिप्त दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो झाबुआ, रतलाम और जावरा में उग्र जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। हिंदू संगठनों ने स्पष्ट किया कि गोवंश के साथ हुई क्रूरता पर अब कोई समझौता नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *