श्योपुर में जल संसाधन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया:सलापुरा में नहर रोड पर कार्रवाई के दौरान किसान नेता और प्रशासन में नोकझोंक

श्योपुर जिले के सलापुरा में बुधवार को जल संसाधन विभाग की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान किसान नेता अनिल जाट और तहसीलदार मनीषा मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नहर रोड पर हुई कार्रवाई कार्रवाई नहर रोड किनारे की गई, जहां कथित रूप से अनिल जाट और अन्य लोगों ने अतिक्रमण किया था। मौके पर राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। विभाग की भूमि पर रखी गई गुमटियों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। किसान नेता से तहसीलदार की नोकझोंक कार्रवाई के दौरान अनिल जाट ने कहा कि उनकी निजी भूमि का पहले सीमांकन होना चाहिए था। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि बिना सीमांकन के की गई यह कार्रवाई अनुचित है। उनका कहना था कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम बोले- कार्रवाई नियम अनुसार हुई एसडीएम गगन मीणा और तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई शासकीय दिशा-निर्देश और नियमों के अनुसार की गई। नहर रोड की यह भूमि जल संसाधन विभाग की है और किसी भी प्रकार का निजी कब्जा नियमों के खिलाफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *