नए साल से पहले पुलिस ने पकड़े 125 आदतन अपराधी:हर एक से भराया 1 लाख रुपए का बाउंड ओवर

धार जिले की नौगांव पुलिस ने साल के आखिरी दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 आदतन बदमाशों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इन सभी बदमाशों को मिलाकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की पाबंदी में बांधा है। यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2025 को की गई। कोर्ट से नोटिस निकलवाए गए पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ तहसील कोर्ट में मामला पेश किया। कोर्ट से नोटिस निकलने के बाद सभी बदमाशों को पुलिस ने बुलाकर नोटिस थमाए। 31 दिसंबर की शाम को तहसीलदार आशीष राठौर, उनके स्टाफ और नौगांव पुलिस ने सिविल लाइन चौकी पर शिविर लगाया। यहां सभी 125 बदमाशों को बुलाकर अंतिम कार्रवाई की गई। हर बदमाश पर 1 लाख की पाबंदी हर बदमाश को 6 महीने के लिए 1 लाख रुपये की पाबंदी में बांधा गया। इस तरह कुल 1.25 करोड़ रुपये की कार्रवाई पूरी हुई। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई भी दोबारा अपराध करता पाया गया, तो उसके खिलाफ जिला बदर और एनएसए जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *