मुरैना जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बागचीनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 150 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब कंटेनर में बनी सिक्रेट केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही थी। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 6 लाख 30 हजार 200 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर बिछाया गया चेकिंग पॉइंट
बागचीनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कंटेनर क्रमांक RJ 18 GD 0063 में गुप्त केबिन बनाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने बागचीनी चौखटा पर चेकिंग प्वाइंट लगाया। कुछ देर बाद उक्त नंबर का कंटेनर मुरैना की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। कंटेनर में मिली गुप्त केबिन
पुलिस ने कंटेनर की बारीकी से तलाशी ली तो उसमें एक सिक्रेट केबिन बनी मिली। केबिन खोलने पर उसके अंदर 150 पेटी अवैध शराब रखी हुई पाई गई। जब कंटेनर में सवार दो लोगों से शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह की शराब बरामद तस्करी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश
एसपी समीर सौरभ ने बताया कि कंटेनर में बने गुप्त केबिन से 150 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।


