बैढ़न के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप:फ्यूल भरवाते ही खराब हुई बाइक; अधिकारी बोले- उन्हें इसकी जानकारी नहीं

सिंगरौली जिले के बैढ़न में एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। बीजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद एक बुलेट बाइक का इंजन सीज हो गया, जिससे वाहन मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पेट्रोल में पानी मिलने का दावा किया पचखोरा निवासी विपिन कुमार इंडियन कॉफी हाउस में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। कुछ ही दूरी चलने के बाद बाइक बंद हो गई। जब मिस्त्री को दिखाया गया तो जांच में पेट्रोल में पानी मिलने की बात सामने आई। मिस्त्री के अनुसार इसी वजह से इंजन सीज हो गया। बाइक की मरम्मत में करीब 10 हजार रुपए खर्च होने की बात कही गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर बोले- उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मामले को लेकर नापतोल विभाग के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि यह उनका काम नहीं है और उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें पेट्रोल पंप संचालक की कोई गलती नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नियमों के अनुसार नापतोल विभाग को समय-समय पर पेट्रोल पंपों की जांच करनी होती है, ताकि पेट्रोल की मात्रा और गुणवत्ता सही बनी रहे। वहीं इस मामले में खाद्य अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों में नाराजगी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर पेट्रोल जैसे जरूरी ईंधन की सही जांच नहीं होगी, तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *