अनूपपुर जिले के कोतमा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोतमा थाने का घेराव कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अटल चौपाटी से थाने तक रैली भाजपा मंडल कोतमा, बिजुरी और राजनगर के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 01 स्थित अटल चौपाटी से रैली निकाली। रैली कोतमा थाना पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। एसपी के नाम दिया ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर एसपी के नाम एएसपी जगन्नाथ मरकाम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मंत्री एवं विधायक दिलीप जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। समाज में अशांति फैलाने का आरोप भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की पोस्ट जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने का प्रयास है और इससे समाज में तनाव व अशांति का माहौल बनता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान भाजपा पदाधिकारी पुष्पेंद्र जैन, राजेश वर्मा, कमलेश चतुर्वेदी, सुषमा जोशी, रविंद्र शर्मा, अजय सराफ (नगर पालिका अध्यक्ष, कोतमा), अवधेश ताम्रकार, विजय पांडे और उमेश व्यवहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


