आधी रात को जश्न-ए-नया साल:‘रम्बा हो-हो’ से ‘डीजे नाइट’ तक… नए साल का ग्रैंड वेलकम

रांची| रम्बा हो-हो सांबा हो-हो, मैं नाचूं-तुम नाचो… रात 12 बजते ही डांस फ्लोर पर लोग 80 के दशक के पुराने गाने पर धुरंधर स्टाइल में नए अंदाज में डांस कर रहे थे। रांची में साल 2026 का आगाज किसी ब्लॉकबस्टर पार्टी से कम नहीं था। न्यू ईयर ईव पर राजधानी ने अपनी पुरानी और नई दोनों धुन पर ऐसी कमर मटकाई कि हर गली-चौराहे पर बस जश्न ही जश्न नजर आया। आधी रात को ‘रेट्रो’ का तड़का और ‘सांबा’ के जलवा में सब मस्ती करते नजर आए। बीती रात, रांची के क्लब्स, लाउंज और होटल थीम पार्टीज के हॉट स्पॉट बन गए। जश्न-ए-नया साल का मूड सेट किया रेट्रो म्यूजिक ने। जहां एक तरफ ‘रम्बा हो-हो’ जैसे सदाबहार गानों की धुन पर पीढ़ियों का अंतर मिट गया, वहीं शहर के कुछ बड़े पार्टी वेन्यूज में रशियन डांसर्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी। लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर झूमते रहे। हाई वोल्टेज बीट जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, डीजे के हाई वोल्टेज बीट्स और ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) ने माहौल को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। दोस्तों की टोलियों ने अपनी-अपनी स्टाइल में डांस फ्लोर पर कब्जा कर लिया, और सेल्फी व ग्रुप पिक्स का सिलसिला रात भर चलता रहा। जायके में भी था जश्न सिर्फ डांस ही नहीं, खाने-पीने का इंतजाम भी किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं था। ग्रैंड गाला ​डिनर में 50 से 100 तरह के खाने के आइटम देख कन्फ्यूज थे कि क्या खाएं और क्या नहीं। जहां कॉन्टिनेंटल काउंटर में इंटरनेशनल व्यंजन मिल रहे थे, वहीं देसी तड़का में वेज-नॉन वेज आइटम्स के साथ बिरयानी सबको लुभा रही थी। मीठा-मीठा न्यू ईयर को करने के लिए मिठाइयों की लंबी लिस्ट थी। लेकिन ठंड में हॉट ब्राउनी सबको पसंद आ रही थी। द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल : वेंडर मार्केट के द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल में खास आकर्षण रशियन डांसर का बैले डांस रहा। ग्रैंड न्यू ईयर पार्टी नाइट में लाइव डीजे पीसीकिक की धुन पर लोग देर रात तक थिरके। युवाओं के साथ फै​मिली भी खूब एंज्वॉय करती दिखी। होटल लीलैक : होटल लीलैक सरोवर पोर्टिको में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लाइव रॉक बैंड के साथ कोलकाता के डीजे संग लोग जमकर डांस किए। लाइव गेम्स में भी दर्शकों ने भाग​ लिया और इनाम जीते। रेडिसन ब्लू : होटल रेडिसन ब्लू में दो जगहों ग्रैंड बॉलरूम और वाटर फ्रंट में शानदार जश्न मनाया गया। रशियन बैले डांसर्स का शानदार परफॉर्मेंस लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डीजे बैंड ‘स्काई हाई’ व डीजे ‘बंदिश’ बैंड ने नए-पुराने गानों पर लोगों को खूब झुमाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *