लुधियाना| सराभा नगर स्थित रोटरी क्लब में भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा संघ, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रख्यात समाजसेवी बिपन जैन श्रमण के 59वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया था। इसमें 59 यूनिट रक्त ही एकत्रित किया गया। जिसे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए समर्पित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। न्यू यंग फाइव स्टार क्लब के प्रधान राजेश जैन बॉबी ने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी मासूम को जीवनदान दे सकती है। बिपन जैन श्रमण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत को जोड़ने का कार्य है। इस अवसर पर एसीपी जतिन बांसल, अंसल एस्टेट के एसएस खुराना, पार्षद पति सन्नी भल्ला, पार्षद पति मनु जैरथ, पार्षद प्रदीप गैबी गौतम, माणिक जैन, पवन दीवान, यशपाल चौधरी, बिट्टू गुंबर, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, राजीव मलिक, एडवोकेट तेजस शर्मा, लीना टपारिया, अश्वनी गर्ग, अजीत सिंगला व एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी मौजूद रहे।


