पार्कों की दीवारों पर पोस्टर लगानेवालों पर कार्रवाई के निर्देश

रांची | नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया। प्रशासक ने डोरंडा के श्रीकृष्ण सिंह पार्क, हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क और कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा पार्क का भ्रमण किया। निरीक्षण में उन्होंने पार्कों की दीवारों एवं आसपास की दीवारों पर लगे विभिन्न संस्थानों के पोस्टर, स्टीकर व विज्ञापन को गंभीरता से लिया। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासक ने संबंधित टीम को ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। मौके पर उप प्रशासक, सहायक प्रशासक नगर प्रबंधक एवं रांची नगर निगम के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *