नगर निगम की टीम ने बुधवार को अपर बाजार स्थित दो दुकानों को सील कर दिया। क्योंकि इनका लंबे समय से किराया बाकी था। सील की गई दुकानों में पहली दुकान कचहरी रोड स्थित चरखा मंदिर बाई लेन के चंदन कुमार एवं विनय कुमार की है। इनको 2,37,372 रुपए बकाया किराए के भुगतान के लिए नगर निगम की ओर से 4 बार नोटिस किया गया था। लेकिन भुगतान नहीं किया गया। फिर निगम ने दुकान खाली करने का नोटिस भेजा। इसके बाद भी बकाया किराया जमा नहीं किया गया। इस कारण दुकान को बुधवार को सील किया गया। दूसरी दुकान मारवाड़ी टोला पुस्तक पथ, अपर बाजार के बंशी राम के नाम आवंटित है, जिसे निगम ने सील कर दिया। इनका 99,911 रुपए किराया बकाया था। भुगतान के लिए 3 बार नोटिस भी दि या गया था।


