शहर के पार्कों में न्यू ईयर पार्टी शुरू… 31 को ही छा गया खुशियों का माहौल

रांची ने नए साल का स्वागत एक दिन पहले ही यानी 31 दिसंबर को ही शुरू कर दिया। राजधानी के पार्क इस दिन खुशियों के महासागर में बदल गए, जहां हर उम्र के लोग मस्ती और उल्लास में डूबे नजर आए। यह महज पिकनिक नहीं, बल्कि नए साल के जश्न का शानदार ट्रेलर था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं… दूर-दूर से घर-परिवार के लोग एक साथ आए और इस सामूहिक पिकनिक का लुत्फ उठाया। जगह-जगह डीजे की धुन पर माहौल खुशनुमा हो गया। महिलाएं और लड़कियां झूमकर थिरकीं और अपनी पारंपरिक व मॉडर्न स्टाइल में ठुमके लगाकर जश्न मनाया। वहीं, बच्चों ने झूलों, हिंडोलों, वाटर बोट और मिक्की माउस जैसे खेलों का भरपूर मज़ा लिया। पार्क की प्राकृतिक सुंदरता इस जश्न में चार चांद लगा रही थी। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मोबाइल में सेल्फी लेते नजर आए। कांके से राकेश रौशन, सौरव अधिाकरी, बॉबी, अनु, लक्ष्मी, पूजा, रुबी नए साल का जश्न मनाने सिद्धों कान्हो पार्क पहुंचे। सभी ने पार्क में खूब मनोरंजन किया। म्यूजिक की धुन में खूब ठुमके लगाए। करमटोली से रुकटुक, खुशी, संजू, मिक्की, मोहित छह दोस्तों की टोली भी पहुंची। सभी ने ऊंचाई में रस्सी में लगे पटरे की सीढ़ी में चढ़ कर मनोरंजन किया। पानी के झरने के चारों ओर तस्वीरें मोबाइल में कैद करती दिखे। फैमिली मिल कर नाची। मोरहाबादी रोड स्थित निगम पार्क में बोट, नाव झूला, हिंडोला, मिक्की माउस, जंपिंग जंप, बच्चों की कार समेत अन्य झूले 15 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से हैं। इंट्री रेट 10 रुपए है। यहां 4 से 5 झूले व एक्सरसाइज करने के आधुनिक यंत्र भी लगे हैं, जो पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। बच्चे पानी के बोट का मजा ले रहे थे। एक साथ चार बच्चे बोट चला रहे थे। कोकर के मुकेश कुमार, अरगोड़ा के सुरेश व अमित ने कहा कि यहां आकर बहुत मजा आया। पुराने साल को विदा करने बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ विभिन्न पार्कों में पहुंची। कई किटी ग्रुप की महिलाएं भी थीं। सभी ने पार्क में नव वर्ष की खुशियां मनाईं। साथ खाना खाया, मोबाइल में गाने बजा कर महिलाओं ने नृत्य किया। हैप्पी न्यू ईयर-2026 को सभी ने एक साथ तेज स्वर में बोल कर खुशियां मनाईं। लोग घर से बनाकर तरह-तरह के व्यंजन लाई थीं। पार्क में चादर बिछाकर सभी खाते-पीते दिखीं। मस्ती करती नजर आईं। बिरसा मुंडा स्मृति पार्क : सिंह मोड़ से नव वर्ष का जश्न मनाने परिवार के लोग बिरसा मुंडा स्मृति पार्क पहुंचे। बुजुर्ग मनोरमा देवी, अंजु सिन्हा, राजेश सिंह, सत्यम, अंशु, शुभम, रोशन समेत 12 लोग परिवार के साथ थे। सभी ने बच्चों को पार्क में झूले, मिक्की माउस, बोट, रेल गाड़ी की सैर की। बच्चे बहुत खुश हुए। साथ मिल कर सभी ने खाना खाया। फिर डीजे की धुन पर बड़े-बच्चे सभी ने नए साल के जश्न में नाचते-गाते खुशियां मनाईं। यहां बोट, रेल गाड़ी, झूले, मिक्की माउस, जंपिंग जंप, छोटी कार थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *