नववर्ष 2026 की पहली घड़ी में रांची में गूंजीं सात किलकारियां

नए साल 2026 की शुरुआत रांची में खुशियों और किलकारियों के साथ हुई। रात 12 बजे शहर के अस्पतालों में सात नवजातों ने जन्म लिया। आधी रात को नवजातों की किलकारियों से अस्पताल में उत्साह का माहौल बन गया। सदर अस्पताल में दो, रिम्स में एक, बाबा नर्सिंग होम में दो, सेंटीविटा अस्पताल में एक और हिल व्यू हॉस्पिटल में एक नवजात का जन्म हुआ। सभी नवजात और उनकी माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। सदर अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों में मीणा देवी की दूसरी संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया। मीणा देवी किशोरगंज स्थित इरगु टोली की रहने वाली हैं। वहीं, अरगोड़ा स्थित दीपाटोली की निवासी रेखा कुमारी ने भी अपनी दूसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *