रांची | सीसीएल मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को बुधवार को विदाई दी गई। सीसीएल के कमांड क्षेत्र से कुल 118 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद विदाई दी गई। मुख्यालय रांची से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में डॉ. अंजुला निशि मिंज, राजीव रंजन सिंह, रूपेश प्रसाद सिंह, शंभू शरण शाह, डॉ. राज किशोर सिंह, नवनीत झा, विजय नारायण, राम पनामा कुजूर, पैट्रिक बिलॉन्ग सीमा सहाय और दशरथ उरांव है। इनको विदाई देते हुए मानव संसाधन निदेशक हर्षनाथ मिश्रा ने उनके जीवन की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी।


