अंकित रंजन अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी अलीगढ़ की अब्दुल क्रिकेट अकादमी

अब्दुल क्रिकेट अकादमी अलीगढ़ की टीम ने संत जेवियर्स स्कूल के ग्राउंड पर संत जेवियर्स स्कूल को हराकर अंकित रंजन अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में अब्दुल क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में संत जेवियर्स स्कूल की टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई। अब्दुल क्रिकेट अकादमी के समीर कुमार ने 60 रन, आश्रय ने 27 रन बनाए। संत जेवियर्स टीम के गेंदबाज गोविंद ने 44 रन देकर तीन विकेट और अनिकेत ने दो विकेट लिए। संत जेवियर्स की तरफ से तेजेश सुनवार ने 36 और आतिफ ने 19 रन बनाए। अब्दुल क्रिकेट अकादमी की ओर से समीर कुमार ने तीन विकेट, रजत व नूर ने दो-दो विकेट लिए। समीर कुमार को मैन ऑफ फाइनल, तेजेश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रजत कुमार को श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जेएससीए के अजय नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि डी बी शर्मा उपेंद्र कुमार, डॉ. शेखर चौधरी ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर मो. उज्जैर, अनिल शर्मा, अंजनी शर्मा, सूरज मोहन, अमितेश कुमार, समीर चौधरी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *